सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
पुलिस हिरासत में भेजा गया राठौड़ पर हमला करने वाला प्रकाशित: Tue, 09 Feb 2010 at 20:30 IST (Abhishek Tandon) Tags: एसपीएस राठौड़ , चंडीगढ़ चंडीगढ़। बहुचर्चित रूचिका गिरहोत्रा मामले के दोषी हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एसपीएस राठौड़ पर हमला करने वाले उत्सव शर्मा को मंगलवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
सिविल जज परमजीत कौर की अदालत ने यह फैसला सुनाया। फैसला सुनाए जाने के वक्त उत्सव के परिजन भी वहां उपस्थित थे। दोनों ने मीडिया से बातचीत करने से इंकार कर दिया। उल्लेखनीय है कि उत्सव ने चाकू से राठौड़ पर हमला कर दिया था। इस हमले में राठौड़ बुरी तरह घायल हो गया था। उत्सव वाराणसी का रहने वाला है। वह अहमदाबाद के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन से फिल्म प्रोडक्शन का कोर्स कर रहा है। पुलिस के मुताबिक उत्सव की हालत दिमागी तौर पर ठीक नहीं है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘उत्सव को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है।‘ - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
