सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
मोबाइल टॉवर लगाने पर बढ़ेगा शुल्क! प्रकाशित: Tue, 09 Feb 2010 at 20:23 IST (Abhishek Tandon) Tags: मोबाइल टॉवर , एमसीडी नयी दिल्ली। एमसीडी ने मोबाइल टॉवर मामले में सख्त होने के बावजूद उपभोक्ताओं का ख्याल रखते हुए टॉवरो को सील करने की सिफारिश नहीं की है।
इस मामले के लिए बनी स्टैडिंग कमेटी ने टॉवर लगाने के लिए सुझाव दिये हैं इसमें जगहों का ख्याल रखने की हिदायत दी गई है,सबसे पहले नगर निगम इमारतों,सामूहिक केंद्रों,सरकारी भवनों और गैर रिहाइशी इमारतों को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। खाली प्लाटों में तीन मीटर जगह छोड़ने व ग्रुप हाउसिंग स्कीमों को एनओसी लेना जरुरी होगा। एमसीडी ने एक टॉवर लगाए जाने के लिए दिए जाने वाले एक लाख रुपए के शुल्क को अब पांच लाख रुपये कर दिया है। टॉवर शेयर करने की हालत में हर सर्विस प्रोवाइडर कंपनी को एक लाख रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। साथ ही कंपनियों को एक हलफनामा भी देना पड़ेगा। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
