सदस्य बनिए


सीमा आजाद को फंसाया जा रहा है:पीयूसीएल



प्रकाशित: Tue, 09 Feb 2010 at 18:54 IST (Abhishek Tandon)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
लखनऊ। पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज (पीयूसीएल) के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि उनकी संगठन की सदस्य सीमा आजाद ने उत्तर प्रदेश में अवैध खनन माफियाओं और पुलिस की मिलीभगत के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी थी। इस मुहिम को दबाने के लिए उन्हें नक्सली बताकर गिरफ्तार किया गया।
पीयूसीएल के उपाध्यक्ष रामकुमार ने लखनऊ में कहा, ‘सीमा सामाजिक और विकास के मुद्दों पर आधारित दस्तक नाम की एक पत्रिका की संपादक हैं, जिसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों खासकर सोनभद्र में पत्थर खनन ठेकेदारों और पुलिस की मिलीभगत और भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी थी। इसी मुहिम के कारण सीमा को गलत तरीके से नक्सली के रूप में प्रचारित कर फंसाया जा रहा है। उनकी गिरफ्तारी विचारों की आजादी का हनन है।‘
रामकुमार ने कहा कि सीमा पीयूसीएल की सदस्य हैं और वह विगत कई वर्षों से मजदूरों के हनन के खिलाफ आवाज उठाती रही हैं।
गत शनिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) ने सीमा को उनके पति विश्वविजय के साथ इलाहाबाद से गिरफ्तार कर उनके पास से प्रतिबंधित नक्सली साहित्य की बरामदगी दिखाई थी।
पीयूसीएल पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि सीमा के पास से बरामद साहित्य प्रतिबंधित नहीं था। पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस जिस बरामद नक्सली साहित्य को प्रतिबंधित बता रही है उसका प्रयोग सीमा अपनी पत्रिका के लेखों में संदर्भ सामग्री के रूप में कर रही थी।
पीयूसीएल व अन्य जनसंगठन सीमा की गिरफ्तारी को मानवाधिकारों का हनन करार देते हुए 13 फरवरी को लखनऊ में धरना देंगे।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -