सदस्य बनिए


तृणमूल का नक्सलियों से संबंध नहीं



प्रकाशित: Tue, 09 Feb 2010 at 18:19 IST (Abhishek Tandon)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
कोलकाता। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की साझीदार तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी का बचाव करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने बनर्जी के नक्सलियों से जुड़े होने के आरोपों को खारिज कर दिया।
चिदंबरम ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में विश्वास करने वाली किसी भी पार्टी का वाम आतंकवादियों से कोई संबंध नहीं हो सकता।
चिदंबरम ने कहा, ‘नक्सलियों से कोई सांठ-गांठ नहीं कर रहा है और कोई उनसे सांठ-गांठ कर भी नहीं सकता। नक्सली राज्य से लड़ रहे हैं। वे केंद्र और राज्य सरकारों से लड़ते हैं। वे सशस्त्र मुक्ति संग्राम में विश्वास करते हैं। वे संसद को बेहद गंदी जगह कहते हैं।‘
चिदंबरम ने कहा, ‘इस प्रकार, भारत का ऐसा कोई भी राजनीतिक दल जिसका संसदीय लोकतंत्र में विश्वास हो वह नक्सलियों से संबंध नहीं रख सकता।‘ गृह मंत्री ने यह बात उस वक्त कही जब पत्रकारों ने उनसे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य द्वारा बनर्जी पर नक्सलियों से संबंधित होने के लगाए गए आरोप के विषय में पूछा।
यद्यपि चिदंबरम ने कहा कि बनर्जी ने उनसे कहा है कि राज्य के पश्चिम मिदनापुर जिले में संयुक्त कार्यबल की कार्रवाई के इच्छित परिणाम नहीं मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बनर्जी इस कार्रवाई के दौरान प्रभावित होने वाले निर्दोष नागरिकों के प्रति चिंतित हैं। वास्तव में हम सभी इससे सहमत हैं। हम बहुत संयम से काम कर रहे हैं।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -