सदस्य बनिए


कोलंबो प्लान के सदस्य मिलेंगे दिल्ली में



प्रकाशित: Tue, 09 Feb 2010 at 18:12 IST (Abhishek Tandon)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
नयी दिल्ली। कोलंबो प्लान के 26 सदस्य देशों के 150 प्रतिनिधि दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए बुधवार और गुरुवार को दिल्ली में मिलेंगे।
वर्ष 1950 की जनवरी में कोलंबो प्लान के गठन के बाद से भारत में इसकी सलाहकार समिति की तीसरी बैठक (सीसीएम) हो रही है। इस बैठक का उद्घघाटन वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी करेंगे।
इससे पहले 1953 और 1972 में भारत सीसीएम की मेजबानी कर चुका है।
सरकार द्वारा जारी एक वक्तव्य के मुताबिक, ‘कोलंबो प्लान इस क्षेत्र के देशों में स्व-सहायता व एक-दूसरे की सहायता को बढ़ावा देकर लोगों की समृद्धि की दिशा में किया गया एक सहयोगात्मक प्रयास है।‘ वक्तव्य के मुताबिक कोलंबो प्लान का मकसद दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया में सहकारी आर्थिक विकास है।
इतने वर्षो के दौरान कोलंबो प्लान सात राष्ट्रमंडल देशों आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा, श्रीलंका, भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के एक समूह से 26 देशों के एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन में तब्दील हो गया है। इस संगठन में गैर-राष्ट्रमंडल देश भी शामिल हैं।
इसमें अमरीका, आस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, ईरान, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, म्यांमार, नेपाल, फिलीपीन्स, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम जैसे देश भी शामिल हैं।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -