सदस्य बनिए


वाहनों से हटेंगी अवैध लालबत्ती



प्रकाशित: Tue, 09 Feb 2010 at 17:39 IST (Abhishek Tandon)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
भुवनेश्वर। उड़ीसा में अनधिकृत तरीके से वाहनों पर लालबत्ती लगाए जाने के धड़ल्ले से चल रहे चलन पर रोक लगाने के लिए सरकार ने कमर कस ली है। इस चलन को महीने भर के भीतर बंद करना सुनिश्चित करने के लिए सरकार की ओर से जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और आयुक्तों को निर्देश जारी किया गया है।
प्रदेश के परिवहन सचिव सत्यव्रत साहू ने कहा, ‘हमने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और पुलिस आयुक्तों को अनधिकृत तरीके से सभी वाहनों पर लगी लालबत्तियों को तीन मार्च तक हटाया जाना सुनिश्चित करने के सिलसिले में पत्र लिखा है।‘
यह फैसला उड़ीसा उच्च न्यायालय द्वारा गत मंगलवार को दिए गए उस निर्देश के बाद लिया जिसमें एक याचिका पर सुनवाई करते हुए उसने राज्य में अनधिकृत तरीके से वाहनों पर लालबत्तियों के इस्तेमाल पर रोक लगाने को कहा था।
नियम के मुताबिक उड़ीसा में मुख्यमंत्री, उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों सहित कुल 42 अधिकारियों के पास अपने वाहनों पर लालबत्ती लगाने का अधिकार है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -