सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
भारत को दक्षिण अफ्रीका ने पारी और 6 रन से हराया प्रकाशित: Tue, 09 Feb 2010 at 16:59 IST (Ramesh Chandra) नागपुर। विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय क्रिकेट टीम को एक पारी और छह रनों से पराजित कर दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने हाशिम अमला (नाबाद 253) और जैक्स कैलिस (173) के शानदार शतकों की बदौलत अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 558 रनों पर घोषित कर दी थी। भारतीय टीम वीरेंद्र सहवाग (109) के 18वें शतक के बावजूद अपनी पहली पारी में 233 रन ही बना सकी थी। दूसरी पारी में सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर का 46वां शतक लगाकर फॉलोऑन खेलने को मजबूर भारतीय टीम को मुश्किल से उबारने का प्रयास किया लेकिन मैच के चौथे दिन मंगलवार को उसके सभी बल्लेबाज 319 रनों पर पेवेलियन लौट गए। दो मैचों की श्रृंखला में दक्षिण अफ्रीकी टीम 1-0 से आगे हो गई है। दूसरा टेस्ट मैच 14 फरवरी से कोलकाता में खेला जाना है। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन पारी की शर्मनाक हार से खुद को नहीं बचा पाई। सचिन तेंदुलकर अपने टेस्ट करियर का 46वां शतक लगाने के बाद स्पिनर पॉल हैरिस की गेंद बोल्ड हो गए। रिद्धिमान साहा (36) व जहीर खान (33) ने आठवें विकेट के लिए 59 रनों की साझेदारी जरूर की। जहीर खान को कैलिस ने और साहा को स्टेन ने अपना शिकार बनाया। मैच के चौथे दिन के पहले सत्र के खेल में ही भारत को दो झटके लगे। इसके बाद सचिन ने जिम्मेदारी से खेलते हुए न केवल शतक जमाया बल्कि भारतीय पारी को सहारा भी दिया। सचिन ने अपने शतक के लिए 172 गेंदों का सामना किया और 13 बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा, लेकिन उनके आउट होते ही पूरे स्टेडियम पर सन्नाटा छा गया। सचिन के बाद कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (25) भी हैरिस की गेंद पर डी'विलियर्स को कैच थमा बैठे। इस तरह भारत के पारी की हार के आसार काफी बढ़ गए हैं। चौथे दिन का खेल शुरू होने के कुछ देर बाद ही भारत ने मुरली विजय का विकेट खो दिया। उन्होंने पॉल हैरिस का शिकार बनने से पहले 32 रन बनाए। पहली पारी में अर्धशतक जमाने वाले एस. बद्रीनाथ भी पार्नेल की गेंद पर मार्क बाउचर को कैच थमा बैठे। बद्रीनाथ ने 6 रन बनाए। तीसरे दिन सोमवार को चायकाल के बाद भारत फॉलोऑन को बचाने में नाकाम रहा और पूरी भारतीय टीम 233 रनों पर सिमट गई थी। भारत की दूसरी पारी की शुरुआत भी बेहद खराब रही और गौतम गंभीर (एक) के बाद वीरेन्द्र सहवाग (16) भी ड्रेसिंग रूम की शोभा बढ़ाने पहुँच गए। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी 6 विकेट पर 558 रनों पर घोषित की थी, जबकि फॉलोऑन की शर्मनाक स्थिति से बचने के लिए उसे 358 रनों की दरकार थी। स्टेल डेन ने 51 रन देकर सात विकेट प्राप्त किए। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
