सदस्य बनिए


जंतर-मंतर पर महंगाई का विरोध करेगी भाजपा



प्रकाशित: Tue, 09 Feb 2010 at 16:09 IST (Abhishek Tandon)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
नयी दिल्ली। आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बुधवार को जंतर-मंतर पर धरने पर बैठेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी इस धरने का नेतृत्व करेंगे।
भाजपा महासचिव विजय गोयल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, ‘बड़े पैमाने पर बैठक और नुक्कड़ नाटक कर महंगाई के खिलाफ वातावरण बनाया गया है। इस धरने में स्थानीय लोगों के अलावा गैरसरकारी संगठन भी हिस्सा लेंगे।‘
उन्होंने कहा कि दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष का यह पहला कार्यक्रम प्रस्तावित है इसलिए व्यापक स्तर पर इसकी तैयारियां की गई हैं। गोयल के मुताबिक इस कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली, मुरली मनोहर जोशी, राजनाथ सिंह और गोपीनाथ मुंडे सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी हिस्सा लेंगे।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -