सदस्य बनिए


पाकिस्तान में आतंकवादियों से संघर्ष, 12 सैनिक हलाक



प्रकाशित: Tue, 09 Feb 2010 at 15:43 IST (Sanjay Srivastava)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की दक्षिण वजीरिस्तान में आतंकवादियों के साथ संघर्ष में 12 सैनिक मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। इस मुठभेड़ में छह आतंकवादी भी ढेर हुए।

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने कल बताया कि आतंकवादियों के खिलाफ जारी अभियान राह.ए.निजात के तहत सेना ने दक्षिण वजीरिस्तान के अहमद वान इलाके में कार्रवाई की। इस दौरान आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में 12 सैनिक मारे गए। प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अहमद वान से तीन किलोमीटर उत्तर में स्थित एक महत्वपूर्ण चोटी 5376 को आतंकवादियों के कब्जे से आजाद करा लिया।
सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षा बलों ने तोरवाम इलाके में तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए। मालकंद डिविजन में सुरक्षा बलों ने कुख्यात आतंकवादी कमर अली को गिरफ्तार किया। कई इलाकों में आतंकवादियों के सफाए की कार्रवाई जारी है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -