सदस्य बनिए


करण ने ‘माई नेम इज खान’ के लिए मांगी सुरक्षा



प्रकाशित: Tue, 09 Feb 2010 at 12:27 IST (Deepti Prakash)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
फिल्म निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने अपनी फिल्म ‘माई नेम इज खान’ के रिलीज होने से पहले आज मुंबई के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। करण ने कमिश्नर से फिल्म की रिलीज के दिन सुरक्षा की मांग की। करण जौहर और शाहरुख खान की यह फिल्म इसी हफ्ते रिलीज होने वाली है।
शाहरुख खान से नाराज चल रही शिवसेना ने ‘माई नेम इज खान’ के विरोध की धमकी दे रखी है। इससे पहले भी शिवसेना मुंबई में ‘माई नेम इज खान’ के पोस्टर फाड़ चुकी है। ऐसे में करण जौहर ने मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की है।
करण जौहर ने मुलाकात के बाद कहा कि मुंबई पुलिस कमिश्नर ने हमें सुरक्षा का भरोसा दिया और फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -