सदस्य बनिए


ब्रिटेन में भारतीय रेस्तरां ’इंडिया गेट’ पर जुर्माना



प्रकाशित: Tue, 09 Feb 2010 at 10:50 IST (Sanjay Srivastava)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
लंदन। ब्रिटेन के नौरफ्लोक में एक भारतीय रेस्तरां पर, स्वास्थ्य निरीक्षकों द्वारा बार-बार चेतावनी देने के बावजूद स्वच्छता का ध्यान न रखने के मामले में एक स्थानीय अदालत ने पांच हजार पाउंड का जुर्माना लगाया और उसे कानूनी प्रक्रिया पर खर्च हुई राशि का खर्च देने का आदेश दिया।
इस मामले में वेस्ट नौरफ्लोक में लिन मजिस्ट्रेट की एक अदालत ने ’इंडिया गेट’ नामक रेस्तरां के मालिक पर पांच हजार पाउंड का जुर्माना लगाया और वैधानिक मामलों में खर्च हुए 1837 पाउंड भरने का आदेश दिया।
रेस्तरां के मालिक अदालत में पेश हुए और उन्होंने 10 आरोपों की स्वीकोरिक्त की। अदालत ने प्रत्येक आरोप के लिए पांच सौ पाउंड का जुर्माना लगाया।
कौंसिल के प्रधान पर्यावरण स्वास्थ्य अधिकारी विक्की होप्पस ने कहा कि 27 फरवरी से तीन मार्च 2009 के बीच रेस्तरां का निरीक्षण किया गया और इस दौरान उसके रसोई घर में साफ-सफाई बिल्कुल नहीं थी।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -