सदस्य बनिए


दुष्कर्म के बाद शिक्षिका को जिंदा जलाया



प्रकाशित: Mon, 08 Feb 2010 at 20:18 IST (Abhishek Tandon)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में शिवसेना के एक पदाधिकारी ने निजी स्कूल की शिक्षिका को दो दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसने पीड़ित महिला पर किरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी। गंभीर हालत में महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार बड़वानी की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती झाबुआ के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। शाम जब वह बड़वानी लौटी तो उसे बस स्टैंड पर शिवसेना का एक नेता अमित दूबे मिला और उसने उक्त युवती को घर छोड़ने की बात कही। युवती को घर छोड़ने की बजाय अन्य स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस अधीक्षक आरएस मीणा ने बताया, ‘अमित ने उसे दो दिन तक कथित तौर पर बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार को युवती मौका पाकर भागने लगी तो अमित ने युवती पर किरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।‘
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -