सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
कश्मीर में हिमस्खलन,17 सैन्यकर्मियों की मौत प्रकाशित: Mon, 08 Feb 2010 at 18:47 IST (Abhishek Tandon) श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले के ऊंचाई वाले इलाके खिलनमर्ग में सोमवार को एक सैनिक प्रशिक्षण शिविर के जबर्दस्त हिमस्खलन की चपेट में आने से सेना के एक अधिकारी सहित कम से कम 17 सैनिकों मौत हो गई और करीब 12 घायल हो गए हैं।
एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में एक लेफ्टिनेंट की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य जारी है। ‘खिलनमर्ग पहाड़ियों पर हुए भीषण हिमस्खलन की चपेट में एक सैन्य प्रशिक्षण शिविर आ गया।‘ दरअसल हिमस्खलन के समय शिविर में करीब 450 सैनिक मौजूद थे। जिसमें से हादसे के वक्त 70 सैनिकों की टुकड़ी घटनास्थल पर अभ्यास कर रही थी। कई सैनिकों को बचा लिया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। राहत कार्य खराब मौसम के बावजूद युद्वस्तर पर जारी है। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
