सदस्य बनिए


पवार नहीं, प्रधानमंत्री हैं मंहगाई के मुख्य जिम्मेदार : भाजपा



प्रकाशित: Mon, 08 Feb 2010 at 14:44 IST (Sanjay Srivastava)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
नयी दिल्ली। भाजपा ने सहयोगी दल शिवसेना के प्रमुख बाल ठाकरे से कल मुलाकात करने वाले कृषि मंत्री शरद पवार को मंहगाई के लिए मुख्य निशाना बनाने की अपनी रणनीति को आज बदलते हुए कहा कि इसके मुख्य जिम्मेदार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और उनकी आर्थिक नीतियां हैं।

पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने मंहगाई के विषय पर यहां आयोजित विशेष संवाददाता सम्मेलन में कहा, मंहगाई के लिए केवल पवार को जिम्मेदार ठहरा कर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी अपनी जवाबदेही से नहीं बच सकते।

उन्होंने कहा, मंहगाई अनियंत्रित होने के लिए प्रधानमंत्री की मुख्य भूमिका है। इस मामले में हमारे अर्थशास्त्री प्रधानमंत्री पूरी तरह फेल हुए हैं। यह अक्षम सरकार का नतीजा है। सभी फैसले प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट में किए गए हैं। प्रधानमंत्री के प्रति आक्रमक रूख अपनाए गडकरी ने कहा पवार के पीछे प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी अपने चेहरे नहीं छिपा सकते हैं। ये सब लोग मंहगाई के लिए जिम्मेदार हैं।

पवार और ठाकरे की मुलाकात के बारे में हालांकि, उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। बार-बार किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कृषि मंत्री होने के नाते मंहगाई के लिए पवार भी जिम्मेदार हैं, लेकिन वह अकेले जिम्मेदार नहीं हैं। इससे पहले भाजपा पिछले कई महीनों से मंहगाई के लिए पवार को मुख्य जिम्मेदार ठहरा कर उनके इस्तीफे की मांग करती रही है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -