सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
इस साल मुझे नहीं मिलेगा ऑस्कर:सांड्रा बुलॉक प्रकाशित: Mon, 08 Feb 2010 at 14:41 IST (Deepti Prakash) ऑस्कर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री की श्रेणी के लिए नामांकित अभिनेत्री सांड्रा बुलॉक कहती हैं कि इस साल उन्हें ऑस्कर नहीं मिलेगा।
वेबसाइट 'स्टार पल्स डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक बुलॉक कहती हैं कि वह ऑस्कर नहीं जीत रही हैं और वह जानती हैं कि इस साल का ऑस्कर किसे मिलेगा। वह कहती हैं कि वह इस नाम का खुलासा नहीं करेंगी लेकिन अक्सर वह जो अनुमान लगाती हैं वह सही होता है। फिल्म 'द ब्लाइंड साइड' में अभिनय के लिए बुलॉक को नामांकित किया गया है। हेलन मिरेन ('द लास्ट स्टेशन'), कैरी मुलिगन ('एन एजुकेशन'), गैबॉरी सिडिब ('प्रीशीयस: बेस्ड ऑन द नोवल पुश बाई सैफिर') और मली स्ट्रिप ('जूली एंड जूलिया') उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रही हैं। ऑस्कर पुरस्कार समारोह सात मार्च को आयोजित होगा। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
