सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
इस्लामाबाद नहीं,भारत कतराता है वार्ता से : कुरैशी प्रकाशित: Mon, 08 Feb 2010 at 13:56 IST (Sanjay Srivastava) इस्लामाबाद। विदेश सचिव स्तर की वार्ता के लिए भारत के प्रस्ताव के कुछ घंटे बाद पाकिस्तान ने कहा है कि इस्लामाबाद नहीं बल्कि भारत वार्ता से कतराता रहता है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि यह भारत ही था जिसने हमसे अपने 'संबंध' तोड़ने की बात कही थी और हमसे मुंह मोड़ लिया था। कुरैशी ने कल मुल्तान में एक सार्वजनिक सभा में कहा लेकिन दो दिन पहले भारत ने कहा कि वह हमसे बातचीत करना चाहता है और हमारे साथ संबंध बहाल करना चाहता है। उन्होंने कहा पाकिस्तान ने घुटने नहीं टेके हैं। वह यथावत है। कुरैशी ने दावा किया कि 'हमारा पक्ष मजबूत है' और पाकिस्तान भारत के सामने अपना पक्ष रखेगा। उन्होंने कहा 'बात चाहे कश्मीर की हो, पानी की या अन्य मुद्दों की हो, हमारा पक्ष मजबूत है।' उन्होंने कहा कश्मीर, पानी और अन्य मुद्दों पर पाकिस्तान का रूख बिल्कुल साफ है। हम अपने रूख से जरा भी पीछे नहीं हटेंगे। समग्र वार्ता प्रक्रिया के तहत जम्मू-कश्मीर और आतंकवाद सहित कुल आठ मुद्दों पर चार दौर की बातचीत हो चुकी है। वर्ष 2008 में मुंबई हमलों के बाद भारत ने इस वार्ता पर विराम लगा दिया था। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
