सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
रुचिका मामले में दोषी राठौड़ पर हमला प्रकाशित: Mon, 08 Feb 2010 at 13:55 IST (Deepti Prakash) चंडीगढ़। रुचिका छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौड़ पर आज एक शख्स ने किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया।
जानकारी के मुताबिक आज चंडीगढ़ की अदालत के बाहर हरियाणा के पूर्व डीजीपी एसपीएस राठौड़ के चेहरे पर एक शख्स ने किसी नुकीली चीज से वार किया, जिससे वह घायल हो गए। हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावर का नाम उत्सव शर्मा बताया जा रहा है और वह मूल रूप से वाराणसी का रहने वाला है। वह अहमदाबाद में फिल्म प्रोडक्शन कोर्स का छात्र है। बताया जा रहा है कि अचानक ही हमलावर राठौड़ के सामने आया। उसने राठौड़ का गिरेबान पकड़कर उनके चेहरे पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। राठौड़ को जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
