सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
आईपीएल पर फैसला दो-तीन दिन में करेंगे ठाकरे : शिवसेना प्रकाशित: Mon, 08 Feb 2010 at 12:39 IST (Sanjay Srivastava) मुंबई। केंद्रीय मंत्री शरद पवार और बाल ठाकरे के बीच हुई मुलाकात के एक दिन बाद शिवसेना ने कहा है कि वह आईपीएल मुद्दे पर अगले दो-तीन दिन में अपना रूख जाहिर करेगी।
इससे पहले कल रात कृषि मंत्री शरद पवार ने शिवसेना प्रमुख के बांद्रा स्थित आवास ’मातोश्री’ पर उनसे मुलाकात कर उनसे आग्रह किया था कि वह आईपीएल में आस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के शामिल होने संबंधी अपनी धमकियों को वापस ले लें। शिवसेना के मुखपत्र ’सामना’ में आज कहा गया है, आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के मुद्दे पर ठाकरे दो तीन दिन में अंतिम निर्णय करेंगे। क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शशांक मनोहर और शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भी इस बैठक में मौजूद थे। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक तकरीबन दो घंटे तक चली थी। सामना के अनुसार बाल ठाकरे ने पवार से कहा, मेरे लिए खेल से अधिक महत्वपूर्ण देश है। मैं भारतीयों का अपमान कभी नहीं बर्दाश्त करूंगा। मनोहर ने कल रात हुई इस मुलाकात के बाद कहा था, हमने बालासाहेब से कहा है कि आस्ट्रेलियाई टीम आईपीएल में हिस्सा नहीं ले रही है लेकिन सभी आईपीएल टीमों में एक या दो आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा, उन्होंने हमसे यह बताने को कहा है कि आईपीएल में कितने आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खेलेंगे। हम उन्हें इसकी जानकारी एक या दो दिन में दे देंगे। बीसीसीआई प्रमुख ने यह भी कहा, ठाकरे और उद्धव ने हमें गंभीरतापूर्वक सुना। हमने उन्हें यह समझाने की कोशिश की कि केवल एक या दो आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल मैचों में हिस्सा लेंगे और अगर वह आईपीएल मैचों को नहीं होने दिया जाएगा तो अंतत: राज्य के खिलाड़ियों (मराठी खिलाड़ियों) का ही नुकसान होगा। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
