सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
तेलंगाना मुद्दे पर त्वरित कार्य करे केन्द्र: तेलंगाना कांगेस प्रकाशित: Mon, 08 Feb 2010 at 11:01 IST (Sanjay Srivastava) हैदराबाद। आंध्र प्रदेश में तेलंगाना क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने केन्द्र सरकार से तेलंगान मुद्दे पर न्यायमूर्ति बीएन श्रीकृष्ण के नेतृत्व में गठित उच्च स्तरीय समिति की सेवा शर्तों की शीघ्र ही घोषणा करने का आग्रह किया है।
पूर्व गृहमंत्री के जना रेड्डी, एआर अमोस,पलवई गोवर्धन रेड्डी समेत कई नेताओं ने कांग्रेस कार्यकारी समिति के सदस्य के केशवराव के आवास पर उनसे मुलाकात की और समिति के विषय में और उसके सेवाशर्तों के बारे में चर्चा की। बाद में राव ने संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के समर्थन में हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि समिति की सेवा शर्तें पृथक राज्य के गठन के अनुरूप होंगी। राव ने यह भी उम्मीद जताई कि सरकार समिति की सेवा शर्तों की घोषणा करते हुए पृथक तेलंगाना राज्य के गठन के लिए समय सीमा की भी घोषणा करेगी। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
