सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
भारतीय हाकी टीम पाकिस्तान से हारी प्रकाशित: Mon, 08 Feb 2010 at 10:06 IST (Ramesh Chandra) ढाका। धर्मवीर सिंह और वरिंदरजीत सिंह की सीनियर जोड़ी के टाईब्रेकर में चूक जाने से भारत 11वें दक्षिण एशियाई खेलों की हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल में रविवार को अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 4-5 से हार गया और इस तरह से उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
मौलाना भाषानी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में दोनों टीमें निर्धारित और अतिरिक्त समय तक 1-1 से बराबरी पर थी, जिसके बाद टाईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। टाईब्रेकर के दौरान भारत की तरफ से वी. रघुनाथ, इनोसेंट कुल्लु और विकास पिल्लई ने गोल किए, लेकिन टीम में शामिल दोनों सीनियर खिलाड़ी धर्मवीर और वरिंदरजीत चूक गए जिससे भारत का एक और स्वर्ण पदक जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। पाकिस्तान की तरफ से वासिफ सिद्दीकी, कासिफ जावेद और तसावर अब्बास ने गोल किए लेकिन जीशान अली चौथा शॉट चूक गए। ऐसे समय में कप्तान सबतैन रजा ने धैर्य बनाए रखा और अंतिम शॉय पर गोल कर अपनी टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
