सदस्य बनिए


अमेरिका में ऊर्जा संयंत्र में विस्फोट, 50 के मरने की आशंका



प्रकाशित: Mon, 08 Feb 2010 at 09:26 IST (Sanjay Srivastava)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
न्यूयार्क। अमेरिका के कनेक्टिकट निर्माणाधीन एक ऊर्जा संयंत्र में भीषण विस्फोट होने से करीब 50 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है।
आपदा अधिकारियों ने कहा कि बचाव अभियान जोर-शोर से चल रहा है।
कनेक्टिकट नदी के किनारे बसे मिड्लटाउन के एक गैस ऊर्जा संयंत्र में कल यह विस्फोट हुआ। इस शहर की आबादी लगभग 40 हजार है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट के बाद आसमान में काला धुआं देखा गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाजें कई किलोमीटर दूर तक सुनी गयी और इससे मकान भी हिल गये।
अधिकारी मृतकों की सही संख्या के बारे नहीं बता रहे हैं लेकिन उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका व्यक्त की है। हेलीकॉप्टर, एंबुलेंस और दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया है तथा बड़े स्तर पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है।
मिडिलसेक्स अस्पताल के ब्रायन अल्बर्ट ने कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की आशंका व्यक्त की है।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय अखबार को बताया कि जहां तहां शव पड़े हुए हैं। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कई लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -