सदस्य बनिए


पाकिस्तान में दो गुट भिड़े,15 मरे



प्रकाशित: Sun, 07 Feb 2010 at 17:45 IST (Ramesh Chandra)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब सूबे में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच झड़प में 15 लोगों की मौत हो गई और सात घायल हो गए।
गुजरात जिले के सारया गांव में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर विरोधी गुटों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। गुजरात जिले में अक्सर झड़पे होती रहती है। गत 15 वर्षों में वहां हुई झड़पों में लगभग 50 लोग मारे जा चुके हैं।
शनिवार को सारया गांव में झड़प उस वक्त शुरु हुई जब एक भूमि पर दीवार खड़ी की जा रही थी, तभी विरोधी पक्ष की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। दोनों पक्षों की ओर से हुई गोलीबारी में 15 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के छह लोग शामिल हैं।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -