सदस्य बनिए


अमेरिका में बर्फीले तूफान से स्कूल, कार्यालय बंद



प्रकाशित: Sat, 06 Feb 2010 at 10:02 IST (Sanjay Srivastava)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
वाशिंगटन। बर्फीले तूफान से लोगों को बचाने के लिए शुक्रवार को वाशिंगटन में सरकारी कार्यालय और स्कूल कई घंटे तक बंद रहे।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बर्फबारी के कारण अमेरिका की राजधानी में दोपहर बाद दृश्यता बहुत कम हो गई और सभी सार्वजनिक सेवाओं के ठप होने का खतरा पैदा हो गया।
अमेरिका में आए बर्फीले तूफान से शुक्रवार और शनिवार को 24 घंटे के भीतर मध्य-पश्चिम और मध्य अटलांटिक तटीय इलाके में करीब 30 से 60 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई।
राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार दक्षिणी इंडियाना से न्यूयार्क शहर तक, दक्षिणी से उत्तरी कैरोलिना तक और डेलावेयर और न्यूजर्सी तट पर बर्फीले तूफान की चेतावनी जारी की गई।
डेल्टा एयरलाइंस ने वाशिंगटन, बाल्टीमोर और फिलाडेल्फिया से सभी उड़ानें शनिवार को रद्द कर दी। बहरहाल उसने रविवार को उड़ानों के सामान्य होने की उम्मीद जताई है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -