सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
इंटरनेट से स्वास्थ्य की जानकारी लेते हैं आधा अमेरिका प्रकाशित: Thu, 04 Feb 2010 at 19:55 IST (Sanjay Srivastava) वाशिंगटन। विश्व में इंटरनेट का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है।
अमरीका में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी लेने के लिए इंटरनेट का उपयोग जमकर हो रहा है। यह जानकार आपको ताजुब्ब होगा कि आधी आबादी से अधिक अमेरिकियों ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए इंटरनेट का उपयोग किया है। स्वास्थ्य विभाग के सर्वेक्षण के अनुसार अमरीका के आधे से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिये इंटरनेट का प्रयोग किया जबकि डाक्टरों से संवाद करने के लिये सिर्फ पांच प्रतिशत लोगों ने उन्हें ई-मेल किया। शोधकर्ताओं ने जनवरी 2009 और जून के मध्य 18 से 64 वर्ष के करीब 7192 लोगों में यह सर्वेक्षण किया। अमरीका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केन्द्र ने अपने एक बयान में कहा कि पिछले 12 महीनों में 18 से 64वर्षीय करीब 51 फीसद जनता ने स्वास्थ जीवन के लिये इंटरनेट का सहारा लिया। इस सर्वेक्षण में पाया गया कि पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूकता देखी गई। जबकि स्वास्थ्य के मुद्दों पर ज्यादा अध्यन करने वाली महिलाएं ही हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि डाक्टर मरीजों से बात के लिये इंटरनेट या ई-मेल में कम दिलचस्पी दिखाते है। क्योंकि इससे गोपनीयता को खतरा होता है साथ ही कमाई पर भी असर पड़ता है। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
