सदस्य बनिए


ईरान की कैदियों की अदला-बदली की पेशकश पंसद नहीं : अमेरिका



प्रकाशित: Thu, 04 Feb 2010 at 10:16 IST (Sanjay Srivastava)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
वाशिंगटन। अमेरिका ने ईरान की उस पेशकश को खारिज कर दिया है, जिसमें कैदियों की अदला-बदली की बात कही गई थी।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने अमेरिकी जेल में बंद अपने नागरिकों की रिहाई के बदले तीन अमेरिकी नागरिकों की रिहाई की पेशकश की थी।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पी.जे.क्रॉउली ने कहा, कैदियों की अदला-बदली की पेशकश हमें पसंद नहीं है। हम अपने नागिरकों की जल्द रिहाई चाहते हैं और उनके खिलाफ मामले को खत्म करवाना चाहते हैं।
उल्लेखनीय है कि अहमदीजेनाद ने मंगलवार को कहा था कि वह ईरान में जेल में बंद तीन अमेरिकी नागरिकों को रिहा करने के लिए तैयार हैं लेकिन तीनों के खिलाफ चल रहे मामले को खत्म नहीं किया जाएगा।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -