सदस्य बनिए


पाकिस्तान में 'ड्रोन' हमला, 29 हलाक



प्रकाशित: Wed, 03 Feb 2010 at 09:52 IST (Sanjay Srivastava)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कबायली इलाके में मंगलवार को अमेरिका के चालकरहित विमान 'ड्रोन' के हमलों में 29 लोग मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उत्तरी वजीरिस्तान के कम से कम चार गांवों में हुए इन हवाई हमलों में कई लोग घायल भी हुए हैं।
अपना नाम गुप्त रखने के आग्रह के साथ एक स्थानीय खुफिया अधिकारी ने बताया कि कम से कम आठ ड्रॉन विमानों ने इस हमले में हिस्सा लिया और तालिबान के तीन प्रशिक्षण शिविरों, दो वाहनों और कुछ बंकरों को निशाना बनाकर करीब 18 मिसाइलें दागीं।
तालिबान आतंकवादियों ने इन बंकरों से अमेरिकी विमानों पर हमला किया था और 24 जनवरी को एक ड्रॉन विमान को मार गिराया था।
अधिकारी ने बताया कि प्राप्त सूचना के अनुसार कम से कम 29 लोगों की मौत हुई और 12 से अधिक लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -