सदस्य बनिए


पाक ने आस्ट्रेलिया के 3 विकेट झटके



प्रकाशित: Sun, 31 Jan 2010 at 16:34 IST (Avdhesh Kumar)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
पर्थ। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने वेस्टर्न आस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (वाका) मैदान पर रविवार को खेले जा रहे पांचवें एकदिवसीय मुकाबले में 213 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही आस्ट्रेलियाई टीम के तीन विकेट सस्ते में झटक लिए हैं।
आस्ट्रेलिया ने सलामी बल्लेबाज शॉन मार्श (25), विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन (7) और कैमरून व्हाइट (13) के विकेट गंवा दिए हैं। हेडिन 21, मार्श 54 और व्हाइट 73 रन के कुल योग पर पेवेलियन लौटे। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आसिफ, नवेद हसन और शाहिद अफरीदी को एक-एक सफलता मिली है।
खबर लिखे जाने तक मेजबान टीम ने 19 ओवरों की समाप्ती तक तीन विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए थे। कप्तान रिकी पोंटिग 39 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि एडम वोग्स ने एक रन बनाया था।
इससे पहले, टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम 49.3 ओवरों में 212 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। पाकिस्तान के लिए उमर अकमल ने 67, फवद आलम ने 63 ओर शोएब मलिक ने 36 रन का योगदान दिया।
उमर ने अपनी 102 गेंदों की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया जबकि फवद ने 70 गेंदों की तेज पारी में चार चौके जड़े। मलिक ने 62 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए। क्लिंट मैके (35/4), रेयान हैरिस (44/3) और मिशेल जानसन (42/2) की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके।
पाकिस्तानी टीम ने एक समय 76 रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन उसके बाद उमर और फवद ने पांचवें विकेट के लिए 82 रन जोड़कर उसे मुश्किल से उबारने का काम किया। उससे पहले उमर ने मलिक के साथ चौथे विकेट के लिए 60 रन जोड़े थे।
सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट (0), खालिद लतीफ (0), यूनुस खान (3), अफरीदी (1), सरफराज अहमद (6) और नवेद हसन (8) ने निराश किया। इफ्तिकार अंजुम ने 8 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए। मेजबान टीम पांच मैचों की श्रृंखला 4-0 से अपने नाम कर चुकी है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -