सदस्य बनिए


अमेरिकी हिरासत केंद्रों में हो रहा है मानावाधिकार उल्लंघन



प्रकाशित: Thu, 28 Jan 2010 at 15:26 IST (Avdhesh Kumar)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
न्यूयार्क। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका में हुए 9/11 के आतंकवादी हमलों के बाद गुआंटोनामो खाड़ी और अन्य स्थानों पर स्थापित किए गए गुप्त हिरासत गृहों में बंदियों के बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।
संयुक्त राष्ट्र के चार स्वतंत्र मानवाधिकार जांचकर्ताओं ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका उन दर्जनों देशों में शामिल है जिसने संदिग्धों को अपने कब्जे में रखा हुआ है।
सूत्रों के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में इस रिपोर्ट को मार्च में प्रस्तुत करने की संभावना है। 226 पृष्ठों वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खात्मे संबंधी नीतियों के तहत गुप्त हिरासत केंद्रों की स्थापना एक गंभीर समस्या है।
जांचकर्ताओं ने कहा, "हिरासत केंद्रों की स्थापना संभवत: बंदियों के साथ उनके परिवारों को सीधे तौर पर प्रताड़ित करने के लिए किया गया है।" जांचकर्ताओं ने आगे कहा कि पीड़ित लोग और उनके परिजन मुआवजे के हकदार हैं और जो लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं उनपर मुकदमा चलाया जाना चाहिए।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -