सदस्य बनिए


अमेरिकी में प्रदर्शित होगी हुसैन की पेंटिंग



प्रकाशित: Thu, 28 Jan 2010 at 11:15 IST (Deepti Prakash)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
वाशिंगटन। अमेरिका स्थित ब्राउन विश्वविद्यालय में भारत के मशहूर पेंटर मकबूल फिदा हुसैन की पेंटिंग प्रदर्शित की जाएगी।
विश्वविद्यालय में पांच फरवरी से 26 मार्च तक पेंटिंग प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें हुसैन की प्रारंभिक पेंटिंग को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।
लोकप्रिय आर्ट गैलेरी 'डेविड विन्टन बैल गैलेरी' के सहयोग से विश्वविद्यालय में पेटिग प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा अमृता झावेरी की कला संग्रह को प्रदर्शनी में शामिल किया जाएगा।
प्रदर्शनी में 94 वर्षीय हुसैन की 12 पेंटिंग प्रदर्शित की जाएगी। इन पेटिंग्स को उन्होंने वर्ष 1954 से 1971 के बीच में तैयार किया था, जिसमें हुसैन ने गलियों, महिलाओं और धर्म को स्थान दिया है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -