सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
श्रीलंका की चुनाव प्रक्रिया उल्लेखनीय : अमेरिका प्रकाशित: Thu, 28 Jan 2010 at 09:57 IST (Sanjay Srivastava) वाशिंगटन। श्रीलंका की चुनाव प्रक्रिया को उल्लेखनीय करार देते हुए अमेरिका ने आज राष्ट्रपति पद के चुनाव परिणामों से संबंधित विवाद पर कोई टिप्पणी करने में संयम बरता और कहा कि वह अंतिम परिणाम तक प्रतीक्षा करेगा।
सार्वजनिक मामलों के सहायक विदेश मंत्री पीजे क्राउले ने कहा मेरे अनुसार इस बात को मानना महत्वपूर्ण है कि दशकों में यह पहला राष्ट्रव्यापी चुनाव था। इसमें लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रक्रिया कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रही। हालांकि हिंसा की कुछ घटनाएं हुईं जिनसे अमेरिका भलीभांति परिचित है। क्राउले ने कहा मेरा मानना है कि चुनाव उल्लेखनीय है। वहां चुनाव विवादों के समाधान के लिए एक प्रक्रिया है। हम इस बारे में जानते हैं कि वहां जीत के दावे और इसके विरोध में दावे किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा जहां तक हम जानते हैं अभी स्वतंत्र चुनाव आयुक्त ने घोषणा नहीं की है। इसलिए हम यह देखने के लिए इंतजार करेंगे कि क्या होता है और अंतिम परिणाम घोषित होने पर आगे टिप्पणी करेंगे। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
