सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
Upendra Rai
Ravi Vaish
|
अमेरिका में मंदी का बुरा दौर खत्म : ओबामा प्रकाशित: Thu, 28 Jan 2010 at 08:59 IST (Sanjay Srivastava) वाशिंगटन डीसी। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज देश के नाम अपने सम्बोधन में कहा कि मंदी का बुरा दौर खत्म हुआ। उन्होंने बेहद खुशी और दृढ़ता के साथ कहा कि रोजगार बढ़ना हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी।
ओबामा ने आज पहली बार कांग्रेस के संयुक्त सत्र को सम्बोधित करते कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था में स्थिरता आई है। मंदी का दौर जो बेहद खतरनाक था वह खत्म हुआ। अब आप सभी का भविष्य सुरक्षित है। देश की जनता धीरे-धीरे खुशहाल दौर में आने लगी है। ओबामा ने यह आश्वासन दिया की रोजगार की उपलब्धता बढ़ाई जाएगी। रोजगार हमारी पहली प्राथमिकता है। डेढ़ करोड़ नए रोजगार का सर्जन होगा। इसके लिए विधेयक पेश किया जाएगा। उन्होंने बड़े बैंकों की गतिविधियों की सीमा निर्धारित करने के लिए महत्वपूर्ण नए नियमों का उल्लेख किया। उन्होंने टैक्स में कटौती की भी बात कही। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














Click Image to Enlarge
