सदस्य बनिए


अंतिम संस्कार के लिए अब 'मोटापा कर'



प्रकाशित: Wed, 27 Jan 2010 at 18:42 IST (Avdhesh Kumar)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
लंदन। ब्रिटेन का एक नगर प्रशासन अंतिम संस्कार हेतु लिए जाने वाले कर के अलावा भारी-भरकम शवों पर अधिभार लगाने पर विचार कर रहा है। इसके जरिए तैयार होने वाले कोष से श्मसानों का सुधार किया जाएगा, क्योंकि ये श्मशान भारी भरकम शवों के लिए अनुपयोगी हो गए हैं।
फिलहाल ज्यादा भारी भरकम शवों को बड़े श्मशानों में ले जाया जाता है।
सूत्रों ने मंगलवार को खबर दी है कि कई मामलों में केंट और ससेक्स के श्मशानों में शव वहां उपलब्ध भट्टियों में ठीक से आ ही नहीं पाते। इसलिए टनब्रिज वेल्स बोरो काउंसिल बड़े शवों के अंतिम संस्कार पर अधिभार लगाने पर विचार कर रही है। यह अधिभार श्मशान के सुधार के लिए भुगतान की जाने वाली 17 लाख पाउंड (27.40 लाख डॉलर) की राशि जुटाने में मददगार साबित होगा।
अधिभार की व्यवस्था लागू हो जाने के बाद मृतक के परिजनों से कहा जाएगा कि उन्हें भारी शवों के अंतिम संस्कार के लिए 40 पाउंड का अतिरिक्त अधिभार जमा करना होगा।
ब्रिटेन में प्रति वर्ष लगभग 430,000 लोगों का अंतिम संस्कार किया जाता है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -