सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
Upendra Rai
Ravi Vaish
|
हां, मैं यूरोप में शादी कर रहा हूं: अदनान सामी प्रकाशित: Sun, 24 Jan 2010 at 22:44 IST (Avdhesh Kumar) मशहूर पाकिस्तान गायक अदनान सामी ने स्वीकार किया है कि वह 31 जनवरी को यूरोप के म्यूनिख शहर में रोया फरयाबी नामक एक इंजीनियर से निकाह करने वाले हैं। सामी का यह तीसरा निकाह होगा।
सामी ने कहा, "मेरे और रोया के परिवार वाले भी इस विवाह समारोह में उपस्थित रहेंगे। मैं चाहूंगा कि मुंबई के मेरे सभी मित्र इस समारोह में पहुंचे। चूंकि सबके लिए वहां जाना संभव नहीं हो पाएगा इसलिए मैं मुंबई में एक सहभोज का आयोजन करूंगा।" अपनी दूसरी पत्नी सबाह गलादारी के बारे में सामी ने कहा, "इस्लामिक विवाह कानून के तहत तकनीकी तौर पर वह कभी मेरी पत्नी रही ही नहीं। यदि उसे पत्नी मान भी लिया तो मुझे मेरा धर्म तीसरी शादी की इजाजत देता है।" उन्होंने कहा, "मैं जीवन के सबसे खराब दिनों से गुजर रहा था तब मुझे रोया का साथ मिला। वह मुझसे बहुत प्यार करती हैं। मैं भी उससे बहुत प्यार करता हूं। वह मेरी मां का भी बहुत सम्मान करती हैं। मेरी पिछली पत्नियां ऐसा नहीं करती थीं। वह मेरे बेटे अजान को भी बहुत प्यार करती हैं।" - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














Click Image to Enlarge
