सदस्य बनिए


पश्चिम बंगाल में मनाई गई नेताजी की जयंती



प्रकाशित: Sun, 24 Jan 2010 at 09:11 IST (Deepti Prakash)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
कोलकाता। स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 113वीं जयंती शनिवार को मनाई गई। दक्षिणी हिस्से में एल्गिन मार्ग पर स्थित उनके पैतृक घर तक सैकड़ों लोगों की लंबी कतार देखी गई।
राज्यपाल देवानंद कुंवर ने उनके आवास पर एक कार्यक्रम में शिरकत कर एक किताब का अनावरण किया। इसमें कई प्रमुख व्यक्तियों जैसे पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी और पूर्व भारतीय राजदूत रोनेन सेन के द्वारा नेताजी पर दिए गए व्याख्यान संकलित हैं।
एल्गिन मार्ग पर स्थित नेताजी अनुसंधान ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि नेताजी की 113वीं जयंती के अवसर पर शाम को एक प्रश्नोत्तरी और संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि राज्यपाल कुंवर ने नेताजी अनुसंधान ब्यूरो का दौरा किया और उन्होंने नेताजी एशियाई अध्ययन संस्थान में एक कार्यक्रम में भी शिरकत की।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -