सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
हॉकी विश्व कप में शिरकत करेगा पाकिस्तान प्रकाशित: Sat, 23 Jan 2010 at 15:22 IST (Sanjay Srivastava) लाहौर। पाकिस्तान के खेल मंत्री एजाज अहमद झाकरानी ने इन अटकलों को खारिज किया है कि भारत में होने वाले हॉकी विश्व कप का उनके देश की टीम बहिष्कार करेगी।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पाकिस्तानी क्रिकेटरों की बोली न लगने के बाद पाकिस्तान में इसको लेकर तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। इस क्रम में कहा गया था कि पाकिस्तानी टीम हॉकी विश्व कप खेलने नई दिल्ली नहीं जाएगी। स्थानीय समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के अनुसार झाकरानी ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, हॉकी विश्व कप एक अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता है। यह भारत का टूर्नामेंट नहीं है। इसलिए हमारी टीम विश्व कप में शिरकत करेगी। झाकरानी ने पाकिस्तान के टेलीविजन चैनलों से कहा कि वे आईपीएल मैचों को प्रसारण न करें। उन्होंने कहा, यह भारत को हमारा माकूल जवाब होगा। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
