सदस्य बनिए


फिल्म 'लाहौर' का प्रदर्शन 19 मार्च को



प्रकाशित: Wed, 20 Jan 2010 at 18:41 IST (Abhishek Tandon)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य पर प्रतिस्पर्धात्मक खेलों की एक सम्मोहक कहानी की पृष्ठभूमि पर बनी वार्नर ब्रॉस पिक्चर्स इंडिया की फिल्म 'लाहौर' 19 मार्च को प्रदर्शित होगी।
साईं ओम फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने इस फिल्म का निर्माण किया है। इस फिल्म को टेक्सास के ह्यूस्टन में आयोजित 42वें वर्ल्डफेस्ट अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव में ज्यूरी के सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार सहित कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। पिछले वर्ष 20 अप्रैल को 'लाहौर' का इस फिल्म उत्सव में प्रीमियर हुआ था।
संजय पूरन सिंह चौहान ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म राजस्थान के दो भाईयों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। भाग्य उन्हें एक ऐसे जटिल रास्ते पर ले जाता है जहां उनके मूल्यों को चुनौती मिलती है और उन्हें जीवन को बदल कर रख देने वाले विकल्प चुनने के लिए मजबूर किया जाता है।
फिल्म का कुछ हिस्सा पाकिस्तान के लाहौर में फिल्माया गया है।
नफीसा अली, फारुक शेख, आशीष विद्यार्थी, निर्मल पांडे, सब्यसाची चक्रवर्ती, सौरभ शुक्ला, सुशांत सिंह, केली दोरजी, श्रद्धा दास, श्रद्धा निगम और मुकेश ऋषि ने फिल्म में अभिनय किया है।
एमएम करीम और न्यूयार्क के संगीतकार वाईनी शार्पे ने फिल्म का संगीत तैयार किया है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -