सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
Upendra Rai
Ravi Vaish
|
क्राफ्ट व कैडबरी ने अधिग्रहण की पुष्टि की प्रकाशित: Tue, 19 Jan 2010 at 18:23 IST (Abhishek Tandon) लंदन। ब्रिटेन की चाकलेट बनाने वाली सबसे पुराने कंपनी कैडबरी और अमरीका की प्रमुख खाद्य कंपनी क्राफ्ट फूड्स ने मंगलवार को इस बात की पुष्टि की है कि वे एक अधिग्रहण सौदे की शर्तो को अंतिम रूप दे रहे हैं, जिसकी कीमत 11.5 अरब पाउंड (19 अरब डॅालर) हो सकती है।
लंदन स्टाक एक्सचेंज को दिए एक बयान में दोनों कंपनियों ने कहा है कि इस ऐतिहासिक सौदे के बारे में एक आधिकारिक घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। कैडबरी ब्रिटेन की 180 साल पुरानी कंपनी है। कैडबरी ने शुरू में क्राफ्ट फूड्स के प्रस्ताव का पूरा विरोध किया था। उसने कहा था कि उसे कम करके आंका जा रहा है। लेकिन अंतिम समय में तय हुए एक सौदे में क्राफ्ट ने अपनी बोली 11.5 अरब पाउंड तक बढ़ा दी। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














Click Image to Enlarge
