सदस्य बनिए


सूचकांक 87 अंक चढ़ा



प्रकाशित: Mon, 18 Jan 2010 at 16:13 IST (Abhishek Tandon)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस सोमवार को बढ़त का रुख देखा गया। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 86.78 अंक चढ़कर 17,641.08 और निफ्टी 22.65 अंक बढ़कर 5274.85 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' पिछले बंद में बिना किसी परिवर्तन के 17,554.30 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 1.45 अंकों की वृद्धि के साथ 5,253.65 पर खुला।
बीएसई में कारोबार के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 40.34 अंक चढ़कर 7090.75 पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप 56.32 अंक चढ़कर 8970.46 पर बंद हुआ।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -