सदस्य बनिए


अपनी खामिया छिपा रहे हैं गहलोत



प्रकाशित: Sun, 17 Jan 2010 at 17:00 IST (Abhishek Tandon)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सालभर से चुनावी आचार संहिता का बहाना बनाकर विकास कार्यो से पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बने एक साल हो चुका है, लेकिन राज्य में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प पड़े हैं।
भाजपा नेता राजे ने एक बयान में कहा कि गहलोत सरकार का बीस फीसदी कार्यकाल समाप्त हो चुका है, लेकिन विकास कार्य दूर-दूर तक नहीं दिखाई देते।
राजे ने कहा है कि आचार संहिता का सामना सभी सरकारों को करना पड़ता है, खुद उन्होंने भी अपनी सरकार के दौरान लोकसभा, स्थानीय निकाय और पंचायत चुनावों का सामना किया था। चुनाव हुए थे, लेकिन विकास कार्य बंद नहीं हुए थे।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -