सदस्य बनिए


ब्रिटेन में अलकायदा के सदस्यों की बढ़ती संख्या पर चिंता



प्रकाशित: Sat, 16 Jan 2010 at 20:06 IST (Avdhesh Kumar)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
लंदन। अलकायदा ने बहुत अधिक दबाव के बावजूद न सिर्फ
अपने वैश्विक नेटवर्क को दोबारा संगठित किया है, बल्कि अब उसके पास पश्चिमी देशों में बड़े पैमाने पर आतंकवादी हमले करने की क्षमता भी हो गई है।
अमेरिकी खुफिया विभाग ने इस संबंध में अपने मूल्यांकन का एक ब्योरा पेश किया है, जिसमें इस बात का खुलासा किया गया है।
गौरतलब है कि क्रिसमस के दिन एक अमेरिकी विमान को विस्फोट से उड़ाने की नाकाम कोशिश के बाद यह मूल्यांकन किया गया है। इस घटना से यह अनुमान लगाया गया कि ब्रिटेन स्थित अलकायदा अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के लिये एक बड़ी चिंता के रूप में उभर रहा है।
सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी अधिकारियों का अब मानना है कि ब्रिटेन पश्चिमी देशों की सुरक्षा के लिये एक बड़ा खतरा पैदा कर रहा है क्योंकि बड़ी तादाद में अलकायदा के सदस्य इस देश में सक्रिय हैं।
सूत्रों के मुताबिक एम 15 ने उनमान लगाया है कि ब्रिटेन में अलकायदा के लगभग 2,000 हमदर्द हैं।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -