सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
Upendra Rai
Ravi Vaish
|
बच्चों को प्रश्न पूछने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए: आमिर प्रकाशित: Sun, 10 Jan 2010 at 21:48 IST (Avdhesh Kumar) फिल्म अभिनेता आमिर खान ने रविवार को कहा है कि बच्चों को मात्र तथ्यों को रटाने के बदले उन्हें प्रश्न पूछने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। आमिर ने वर्ष 2007 में अपनी फिल्म 'तारे जमीन पर' में मंद बुद्धि बच्चों की समस्या को सामने रखा था और अपनी ताजी फिल्म '3 इडियट्स' में बच्चों पर पड़ने वाले पढ़ाई के दबाव पर रोशनी डाली है।
आमिर ने कहा, "हम अपने बच्चों को खाकों में सीमित कर देते हैं और उन्हें रटने की शिक्षा देते हैं। हमें उन्हें मुक्त चिंतक और मुक्त भावनाओं वाला बनने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। यह प्रक्रिया कम उम्र से ही शुरू की जानी चाहिए। हमें उन्हें सवाल करने और गलतियां करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। हमें किसी बच्चे के विचार को अवश्य सुनना चाहिए।" आमिर खान यहां द इकॉनॉमिक टाइम्स अवार्ड्स के लिए आयोजित समारोह में आए हुए थे। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














Click Image to Enlarge
