सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
- sanjeev srivastava
Upendra Rai
shyam sunder
|
ब्रिटेन में भी एक भारतीय की हत्या प्रकाशित: Sun, 10 Jan 2010 at 13:27 IST (Ramesh Chandra) लंदन। आस्ट्रलिया के बाद ब्रिटेन के लंदन शहर के पूर्वी इलाके में दो बदमाशों ने भारतीय मूल के एक सिख युवक की हत्या कर दी। सिख युवक एक महिला से पर्स छीन कर ले जा रहे दोनों बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रहा था।
मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय सुखविंदर सिंह कल की शाम लगभग सात बजे बार्किग स्टेशन के पास एक महिला से पर्स झपट कर ले जा रहे दो बदमाशों का पीछा कर रहे थे। सिंह ने बदमाशों को पकड़ लिया था, जिसके बाद बदमाशों ने सिंह को चाकू मार दिया। पिछले 10 साल से ब्रिटेन में रह रहे पेशे से बिल्डर सिंह को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सिंह के कारनामे को 'बहुत बहादुरी भरा' बताते हुए पुलिस के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर जॉन सैंडलिन ने कहा कि ऐसा व्यक्ति, जो दूसरों को अपराध करने से रोक रहा था, उसकी हत्या दुखद है। हमारी संवेदनाएं सिंह के परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि जिसे भी अपराधियों के बारे में जानकारी हैं, वह सामने आए और पुलिस से संपर्क करे। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














Click Image to Enlarge
