सदस्य बनिए


भागवत तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे



प्रकाशित: Fri, 08 Jan 2010 at 22:26 IST (Avdhesh Kumar)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत शुक्रवार को अपने तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। इस दौरे में वह आरएसएस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के युवा कार्यकर्ताओं के नेतृत्व कौशल को विकसित करने के लिए उनके साथ विशेष सत्र आयोजित करेंगे।
आरएसएस के पदाधिकारी भागवत के इस तीन दिवसीय दौरे के उद्देश्य के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने से साफ इंकार कर रहे हैं। आरएसएस सूत्रों के मुताबिक इस दौरे में संघ प्रमुख का ध्यान आरआसएस और उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई में नई पीढी नेतृत्व की खोज और उसे बढ़ावा देना होगा।
आरएसएस के एक पदाधिकारी ने बताया कि संभवत: शनिवार को संघ प्रमुख आरएसएस और भाजपा के युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक अलग सत्र का आयोजन करेंगे। उनके निर्देशों के मुताबिक केवल युवा ही इस सत्र में भाग ले सकेंगे।
राज्य में पार्टी का जनाधार कैसे बढ़ाया जाए? इस पर चर्चा के लिए भाजपा के राज्य के वरिष्ठ नेता भागवत से मुलाकात करेंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी को फिर से कैसे मजबूत किया जाए, इस विषय पर हमलोग भागवत जी से विस्तृत चर्चा करेंगे। संघ प्रमुख के सख्त निर्देश हैं कि पहले दो दिनों तक मीडिया को दूर रखा जाए। सूत्रों के मुताबिक रविवार को मीडिया को आमंत्रित किया जाएगा।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -