सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
Upendra Rai
Ravi Vaish
|
सूचकांक 75 अंक गिरा प्रकाशित: Fri, 08 Jan 2010 at 16:11 IST (Abhishek Tandon) मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को देश के शेयर बाजारों में मामूली गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 75.43 अंक लुढ़ककर 17,540.29 और निफ्टी 18.35 अंक गिरकर 5244.75 पर बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज ‘बीएसई’ का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 11.85 अंकों गिरावट के साथ 17,603.87 पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ‘एनएसई’ का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 1.15 अंक की मामूली बढ़त के साथ 5,264.25 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 1.38 अंक चढ़कर 6,946.00 और स्मॉलकैप 37.88 अंक उछलकर 8,697.64 पर बंद हुआ। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














Click Image to Enlarge
