सदस्य बनिए


ब्रिटेन से हत्या के संदिग्ध आरोपी के प्रत्यर्पण की मांग



प्रकाशित: Sun, 03 Jan 2010 at 17:31 IST (Avdhesh Kumar)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने धर्मशाला में वर्ष 2006 में ब्रिटिश सामाजिक कार्यकर्ता माइकल ब्लैकी की हत्या का मामला फिर खोला है। इसके लिए लंदन की पुलिस 'स्कॉटलैंड यार्ड' से संदिग्ध आरोपी पवन भारद्वाज के प्रत्यर्पित की मांग की गई है।
धर्मशाला की एक भारतीय कल्याण संस्था में काम करने वाले ब्लैकी की नवंबर 2006 में हत्या हुई थी। उनका शव एक पुराने ब्रिटिश कब्रिस्तान से होकर बहने वाली एक जलधारा में पत्थरों के नीचे दबा पाया गया था।
मामले की जांच कर रहे धर्मशाला के पुलिस उपप्रमुख दिनेश शर्मा ने बताया, "हमने दोबारा जांच शुरू करने के लिए पवन भारद्वाज को भारत भेजने के लिए स्कॉटलैंड यार्ड से आग्रह किया है।"
पुलिस ने ब्लैकी की सहकर्मी रशेल ओवन के पति भारद्वाज को हत्या में हाथ होने के संदेह में हिरासत में लिया था लेकिन कई दिनों की पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। उसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ स्कॉटलैंड चला गया।
ब्रिटेन ने पिछले वर्ष जुलाई में भारतीय अधिकारियों से हत्यारे को पकड़ने में मदद मांगी थी। ब्रिटेन के आग्रह पर कार्य करते हुए पुलिस ने मामले की फिर से जांच शुरू की है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -