सदस्य बनिए


ब्लॉग जगत में छाया है '3 इडियट्स' विवाद



प्रकाशित: Sun, 03 Jan 2010 at 12:52 IST (Sanjay Srivastava)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
हाल ही में प्रदर्शित फिल्म '3 इडियट्स' की कहानी विवादों के घेरे में आ चुकी है। बहुचर्चित लेखक चेतन भगत का कहना है कि फिल्म की कहानी उनकी किताब 'फाइव प्वाइंट समवन' की प्रतिलिपि है। इस विवाद पर सबसे अधिक चर्चा ब्लॉग जगत में हो रही है क्योंकि खुद भगत भी अपनी बात ब्लॉग के जरिए ही रख रहे हैं।
'वक्त' नामक ब्लॉग का कहना है कि इस फिल्म से ब्लॉग जगत के महत्व का अहसास हुआ है क्योंकि यहां सभी बेबाक होकर अपनी बात रख रहे हैं। ब्लॉग की टिप्पणी है, "चेतन भगत, विधु विनोद चोपड़ा, राजकुमार हिरानी और लेखक का झगड़ा जाने किस मोड़ पर खत्म होगा पर ये सच है कि इस विवाद से एक बार फिर ब्लॉग की ताकत का एहसास सबको हो गया है। दरअसल ब्लॉग पर दिल की बात होती है और दिल सच बोलता है। वह दिमाग की सोचकर नहीं बोलता है। बाकी सभी माध्यम पहले अपना फायदा देखते हैं और फिर कुछ दिखाते हैं या छापते हैं।"
'एलिया जी का ब्लॉग:बेबाक टिप्पणी' का कहना है, 3 इडियट्स थ्री नहीं बल्कि अनंत हैं। फिर भी फिल्म देखने लायक है, चेतन भगत साहब की थीम पर बनी है, यह अगर सच है तो उन्हें धन्यवाद। उन्हीं के मुताबिक अंग्रेजी वाले तो यह पहले से ही जानते हैं अब हिंदी वालों को भी जानना चाहिए। लेकिन चेतन भगत जी अंग्रेजी में लिखकर आप महान जरूर हो गए हैं लेकिन इडियटगिरी से बचना है तो अपनी भाषा में सोचने और लिखने की जहमत उठाइए फिर देखिए इस देश की माटी की महक अपनी भाषा में कैसे रंग लाती है।
गौरतलब है कि भगत का दावा है कि पहले चार दिनों में 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी फिल्म '3 इडियट्स' का ज्यादातर हिस्सा उनकी किताब से लिया गया है। दूसरी ओर फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने शनिवार को मुंबई में मीडिया के समक्ष भगत के साथ पूर्व में हुए समझौते की प्रति पेश की थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म भगत की किताब 'फाइव प्वाइंट समवन' की प्रतिलिपि नहीं है।
हिरानी ने मीडियाकर्मियों के बीच भगत के साथ एक सितंबर 2005 और तीन अक्टूबर 2007 को हुए श्रेय संबंधी गोपनीयता संबंधी समझौते की प्रतियां बांटी थी। इन सभी मुद्दों पर ब्लॉग की दुनिया में जमकर चर्चा हो रही है। यहां तक की भगत भी अपनी बात इसी माध्यम से रख रहे हैं। अपने ताजा लेख में उन्होंने कहा, मेरा सोचना है कि देश जानता है कि फिल्म की कहानी किसकी है।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -