सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
ranvijay singh
Upendra Rai
|
ट्रेडिंग समय बढ़ाने के पक्ष में नहीं हैं शेयर दलाल प्रकाशित: Thu, 31 Dec 2009 at 11:45 IST (Jai Shanker Prasad Shukla) मुंबई। भारतीय शेयर बाजारों के संगठन ने बंबई शेयर बाजार बीएसई तथा नेशनल स्टाक एक्सचेंज एनएसई से आग्रह किया है कि जब तक उचित ढांचा तैयार नहीं हो जाता हैएक्सचेंजों का समय बढ़ाने के फैसले को अमल में नहीं लाया जाए। हालांकि ब्रोकरों ने स्पष्ट किया है कि यदि शेयर बाजार 4 जनवरी से सुबह 9 बजे से कारोबार शुरू करने के फैसले को अमल में लाते हैंतो वे कारोबार का बहिष्कार नहीं करेंगे।
एसोसिएशन आफ नेशनल एक्सचेंज मेंबर्स आफ इंडिया के सचिव इशाक मचे’ट ने यहां संवाददाताओं से कहा हमारा विचार है कि जब तक उचित ढांचा नहीं बन जाता हैशेयर बाजारों का समय नहीं बढ़ाया जाए। बाजार का समय बढ़ाने में किसी तरह की जल्दबाजी नहीं होनी चाहिए।ब्रोकरांे ने इस मामले में शेयर बाजारों के अलावाबाजार नियामक सेबी तथा सरकार से भी संपर्क किया है। हाल के एक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए एसोसिएशन ने कहा है कि उसके 62 प्रतिशत सदस्य समय बढ़ाए जाने के खिलाफ हैंक्यांेकि इससे प्रणाली पर अतिरिक्त बोझ पड़ जाएगा। मचे’ट ने कहा कि कमजोर ढांचा किसी भी पक्ष के हित में नहीं होगा और छोटी अवधि में इससे निवेशकों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि बाजार का समय बढ़ाने के फैसले को दीर्घावधि तक टाला नहीं जा सकता हैलेकिन वर्तमान ढांचा तथा वातावरण फिलहाल इस फैसले का समर्थन नहीं कर रहे हैं। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |













Click Image to Enlarge
