सदस्य बनिए


खास हस्तियों के लिए कैसा होगा 2010



प्रकाशित: Thu, 31 Dec 2009 at 11:32 IST (Deepti Prakash)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
वर्ष 2009 के बीतने और नए साल के आने में अब कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। 2010 देश की खास हस्तियों के लिए ढेर सारे शुभ और अशुभ संकेत लेकर आ रहा है। फिल्म जगत में इस साल बड़े पर्दे पर किसी का जादू चलेगा तो कुछ हिट फिल्मों के लिए तरसेंगे। क्रिकेट की पिच पर किसी का बल्ला रनों की बरसात करेगा तो कुछ को थोड़ी ही उपलब्धियों से संतोष करना पड़ सकता है। वहीं राजनीति में किसी के सिर पर सियासत का ताज सजेगा और कुछ विवादों के घेरे में रहेंगे। ज्योतिषविद समीर उपाध्याय और टैरो कोर्ड रीडर भावना भारद्वाज ने मुताबिक नया साल फिल्म जगत, राजनीति और क्रिकेट के लिए खास होगा।
साल 2010 सोनिया गांधी के लिए संघर्षपूर्ण रहने वाला है। उन्हें तमाम विरोधों का सामना करना पड़ेगा। उनका राजनैतिक कद बढ़ने का योग है। सोनिया की किंगमेकर की भूमिका बरकरार रहेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखने की जरूरत है।
कांग्रेस के युवा नेता राहुल गांधी के लिए नया साल बड़ी सफलता लेकर आ रहा है। वह देश की प्रगति में अहम भूमिका निभाएंगे। कोई बड़ा और अहम पद मिलने का भी योग है।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के लिए नया साल बेहद शुभ रहेगा। लेकिन स्वास्थ्य के प्रति बेहद सचेत रहने की जरूरत है। साथ ही मनमोहन सिंह के लिए यह साल चुनौतियों भरा रहने वाला है। तमाम विरोधों का भी सामना करना पड़ेगा।
वहीं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के लिए नए साल की शुरुआत शुभ नहीं रहेगी। राजनैतिक साख गिरेगी। साल के मध्य में हालात बेहतर होंगे। विवादपूर्ण सफलता मिलेगी। पुराने विवादों से राहत मिलने वाली है।
लालू यादव के लिए यह साल मिश्रित सफलता का साल साबित होगा। राजनीति में वर्चस्व बढ़ेगा। विवाद भी बढ़ेंगे।
ममता बनर्जी के लिए नया साल बेहद शुभ साबित होगा। यह साल सफलता लेकर आ रहा है। अपने कार्यों और किसी उपलब्धि के लिए सुर्खियों में रहेंगी।
फिल्मी सितारों के लिए भी साल 2010 खास रहने वाला है।
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख के लिए शुभ रहेगा। नए साल में संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। अधूरी सफलताओं का साल साबित होगा। फिल्म जगत में किसी विवाद का सामना करना पड़ सकता है।
सलमान के लिए भी यह साल बेहद शुभ रहने वाला है। इस वर्ष उनकी फिल्में बेहद सफल रहेंगी। लेकिन विवाद उनका पीछा नहीं छोड़ेंगे। इतना ही नहीं इस वर्ष सलमान खान की शादी का योग भी प्रबल है।
वहीं बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के लिए 2010 बड़ी सफलताओं का साल साबित होगा। अभिनय के लिए कोई बड़ा सम्मान मिलेगा। साथ ही 2010 उनके लिए बेहद प्रगतिशील वर्ष साबित होगा। बड़े पर्दे पर बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे।
बिग बी अमिताभ बच्चन नए साल में नए कीर्तिमान बनाएंगे। फिल्मों में कोई ऐतिहासिक सफलता मिलने का योग है। नया साल कुछ बेहतर बदलाव लेकर आ रहा है। नए साल में बिग बी को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा।
अक्षय कुमार के लिए नया साल थोड़ा असंतोषजनक रह सकता है। नंबर-1 की रेस में कुछ पीछे रहने वाले हैं। नए साल की सामान्य शुरुआत होगी। साल के मध्य में एक बार फिर नंबर-1 की पोजीशन मिलेगी।
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए यह मिश्रित सफलताओं का साल रहने वाला है। अपने प्रेम संबंधों के कारण चर्चा में रहेंगी। दीपिका के लिए मिले-जुले प्रभावों का साल रहेगा। कुछ फ्लॉप, तो कुछ फिल्में हिट होंगी। साल के अंत में बड़ी सफलता का योग है।
कैटरीना कैफ को इस वर्ष फिल्मों से रिकार्डतोड़ आर्थिक लाभ होगा। संबंधों के टूटने से चर्चा में रहेंगी। नए साल में निजी जीवन में कोई बड़ा फैसला लेंगी। फिल्मों में जलवा बरकरार रहेगा।
करीना कपूर के लिए नया वर्ष कुछ बदलाव लेकर आ रहा है। फिल्मों में भी नए चेहरों के साथ अभिनय करेंगी। नए साल में निजी जीवन में कुछ असंतोष का सामना करना पड़ सकता है। फिल्मों में शानदार प्रदर्शन बरकरार रहेगा।
वहीं क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए यह वर्ष शानदार रहने वाला है।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बल्ले को नए वर्ष में नए कीर्तिमान मिलेंगे। कोई बहुत बड़ा सम्मान मिलेगा। पिच पर शानदार प्रदर्शन करेंगे। लेकिन साल की शुरुआत शुभ नहीं रहेगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
वीरेंद्र सहवाग नए साल में टीम इंडिया के संकट मोचन बनकर सामने आएंगे। पिच पर शानदार प्रदर्शन जारी रहेगा। 2010 की शुरुआत में कुछ विवाद रहेंगे, लेकिन मध्य में पिच पर शानदार प्रदर्शन जारी रहेगा।
महेंद्र सिंह धोनी के निए नया साल बेहद शुभ साबित होगा। पिच पर शानदार प्रदर्शन बरकरार रहेगा। कुछ विवाद भी बढ़ेंगे। नए साल में क्रिकेट जगत में टॉप पर रहने वाले हैं। मान-सम्मान और नए आर्थिक करार होंगे।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -