सदस्य बनिए


‘केंद्र जम्मू कश्मीर की स्वायत्तता बहाल करे’



प्रकाशित: Thu, 31 Dec 2009 at 08:40 IST (Deepti Prakash)

 
मतदान करें
आईपीएल सीजन थ्री में कौन सी टीम होगी विजेता ?
मुंबई इंडियंस
कोलकाता नाइट राइडर्स
राजस्थान रॉयल्स
डेक्कन चार्जर्स
चेन्नई सुपर किंग्स
बैंगलोर रॉयल चैलेंजर
दिल्ली डेयर डेविल्स
किंग्स इलेवन पंजाब
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सगीर अहमद के नतृत्व में गठित कार्यकारी समूह की सिफारिशों का स्वागत करते हुए सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस ने केंद्र से राज्य की स्वायत्तता बहाल करने की दिशा में कदम उठाने की मांग की है।

पार्टी का कहना है कि इससे राज्य में अमन की जड़ें मजबूत करने में मदद मिलेगी।

नेकां के उपाध्यक्ष चौधरी मोहम्मद रमजान ने कुपवाड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम न्यायमूर्ति सगीर अहमद के नेतृत्व वाली कार्यकारी समूह की सिफारिशों का स्वागत करते हैं। हमारी केंद्र सरकार से अपील है कि जम्मू कश्मीर की आंतरिक स्वायत्तता बहाल की जाए। चौधरी ने कहा कि आंतरिक स्वायत्तता व्यावहारिक है और संवैधानिक रूप से सही भी। इससे सूबे में अमन की जड़ें मजबूत होंगी।
- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - -