सदस्य बनिए
(मुखाकृति वेबदैनिकी)
Upendra Rai
Ravi Vaish
|
जहरीली शराब से पाकिस्तान में 42 की मौत प्रकाशित: Fri, 25 Dec 2009 at 11:09 IST (Sanjay Srivastava) लाहौर। पाकिस्तान के पूर्वी शहर मुल्तान में बीते तीन दिनों में जहरीली शराब पीने से एक महिला समेत कम से कम 42 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।
पुलिस ने आज यहां कहा कि मुल्तान में एक समारोह के दौरान जहरीली शराब पीने से महिला समेत सात लोग मारे गए। सोमवार को मुल्तान में ही एक शादी में जहरीली शराब पीने के बाद 35 लोग मारे गए थे। पंजाब सरकार ने स्थानीय अधिकारियों से इन घटनाओं के सिलसिले में रिपोर्ट मांगी है। बहरहाल जिला पुलिस ने जहरीली शराब के माफियाओं को पकड़ने के लिए एक विशेष दल बनाया है। पाकिस्तान में शराब पर कड़ा प्रतिबंध है। केवल गैर मुस्लिमों और विशेष परमिट हासिल विदेशियों को ही शराब आधिकारिक रूप से मयस्सर है। लेकिन पाकिस्तान के ज्यादातर बड़े शहरों में शराब माफिया सरगनों का नेटवर्क स्थापित है। - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - |














Click Image to Enlarge
